Headlines

ताहिर हुसैन को सजा पर दिल्ली सीएम रेखा का हमला:AAP नेतृत्व से मांगा जवाब, बोलीं- कोर्ट का फैसला पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम




दिल्ली में अंकित शर्मा हत्याकांड और दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में पूर्व आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कोर्ट का फैसला दंगा पीड़ितों और अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के लिए न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीएम ने कहा ताहिर हुसैन को कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया है। उनके अनुसार, वह हिंसा भड़काने, हथियार जमा करने और अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी पाया गया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से दिल्ली और उसके नागरिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। राजनीतिक संरक्षण पर AAP नेतृत्व को जवाब देना चाहिए- सीएम सीएम ने आरोप लगाया कि ताहिर हुसैन के आम आदमी पार्टी से संबंध और उसे मिले राजनीतिक संरक्षण पर पार्टी नेतृत्व को जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह बताएंगे कि ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण क्यों मिला और उनकी क्या जिम्मेदारी बनती है। सीएम ने आगे कहा दिल्ली दंगों के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी और अन्य गंभीर घटनाओं ने राजधानी को गहरा आघात पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अदालत द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पीड़ित परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *