Headlines

भिवानी में एमएसएमई ने युवाओं को बताए स्वरोजगार के तरीके:लोहारू कॉलेज में उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित




भिवानी जिले के एमएसएमई केंद्र की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोहारू में उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम डीसी साहिल गुप्ता और एमएसएमई केंद्र की उप निदेशक नीलिमा की देखरेख में हुआ। इसका मकसद छात्रों और युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं के बारे में बताना रहा। कॉलेज प्राचार्य वीरेंद्र सांगवान ने मुख्य अतिथि के तौर पर छात्रों को कौशल विकास और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। एमएसएमई केंद्र के इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन ऑफिसर सतीश कुमार ने पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और एमएसएमई विभाग की योजनाओं, सब्सिडी और मदद के बारे में बताया। नए विचारों को बिजनेस में बदलने का बताया तरीका एक अन्य इंडस्ट्रियल एक्सटेंशन ऑफिसर अनुदीप ने स्टार्टअप और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नए विचारों को बिजनेस में बदलने और स्टार्टअप से रोजगार बनाने के तरीके समझाए। कार्यक्रम में छात्रों ने कई सवाल पूछे, जिनके जवाब अधिकारियों ने दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *