Headlines

भिवानी में सट्टा लगाते दो पकड़े:3 मोबाइल, 4 लाख रुपए और एक कार बरामद, कपड़े और सीसीटीवी दुकान चलाते हैं आरोपी




भिवानी जिले में डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने सट्टा खाईवाली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर-2 लोहारू निवासी तरुण कुमार और वार्ड नंबर-9 लोहारू निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तरुण कुमार कपड़े की दुकान चलाता है, जबकि राजकुमार सीसीटीवी कैमरों का काम करता है। पुलिस मामले में सट्टा खाईवाली से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने उनके पास से तीन मोबाइल फोन और 4 लाख 2 हजार 750 रुपये की नकदी बरामद की। सट्टा खाईवाली में इस्तेमाल स्विफ्ट गाड़ी भी जब्त की गई है। सूचना पर दी दबिश पुलिस के मुताबिक, 25 सितंबर 2026 को एएसआई कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ बस अड्डा लोहारू में गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि भिवानी रोड पर एक फैक्ट्री के सामने स्विफ्ट गाड़ी में दो लोग सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्तियों को सट्टा लगाते हुए पकड़ा। ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *