Headlines

हरदोई में हादसे में मां-बेटे, दामाद की मौत:बेटी की होनी थी डिलीवरी, बाइक से हॉस्पिटल जा रहे थे, कार ने टक्कर मारी




हरदोई में कार की टक्कर से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटा और दामाद शामिल हैं। तीनों लोग बाइक से अस्पताल जा रहे थे, जहां बेटी एडमिट थी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… रामापुर छैया गांव के रहने वाले रमेश (32) की पत्नी कामिनी गर्भवती हैं। शुक्रवार को डिलीवरी के लिए उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसका ऑपरेशन होना था। रमेश और उनका साला सोहेल (25) नोएडा में नौकरी करते हैं। दोनों खुशी में शामिल होने के लिए नोएडा से लौटे थे। शनिवार सुबह सोहेल अपने बहनोई रमेश और मां गुड्‌डी देवी (49) पत्नी सर्वेश निवासी भुवनपुरवा को लेकर बाइक से अस्पताल जा रहा था। समुदा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल में प्रसव का इंतजार कर रही कामिनी के पति, भाई और मां की मौत हो गई। हादसे के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश की एक बच्ची अवंतिका (6) है। गुड्डी के परिवार में पति सर्वेश और तीन बेटियां कामिनी, आरती और शालू हैं। उनके बड़े बेटे रूक्मांगत की 1 साल पहले मौत हो गई थी। हादसे में दूसरे बेटे सोहेल की भी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कार को मौके से कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *