![]()
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शनिवार को TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला हुआ। घोष श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उत्तरपाड़ा में भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया और अंडे फेंके। विधायक के ऑफिस की तरफ से X पर घटना का वीडियो पोस्ट किया गया है। वीडियो में कुणाल घोष ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। पीछे की सीट पर भी कुछ लोग बैठे थे, जो वीडियो बना रहे थे। भीड़ ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया था। इस दौरान पीछे के कांच पर भी हमला किया गया, जिससे वह टूट गया। पिछले 4 महीने के दौरान घोष पर हमले का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 13 सितंबर को उनके घर और ऑफिस में तोड़फोड़ हुई थी। 15 जून को लोगों ने उनके सिर पर अंडा फेंका था। घटना की तस्वीरें… कुणाल घोष पर हमले के दो पुराने मामले 1. 15 जून: ममता के घर के बाहर अंडा फेंका 2. 12 अगस्त: घर और पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला:ममता की रैली में जाते समय अंडे फेंके, शीशा तोड़ा; 4 महीने में तीसरी बार हमला हुआ
