Headlines

धमतरी में नशीली दवा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा:3 गिरफ्तार, 988 कैप्सूल, मोबाइल और नगद सहित 27000 रुपये का सामान जब्त




धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवा कैप्सूल की अवैध बिक्री के खिलाफ दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 988 नशीले कैप्सूल, 3 मोबाइल फोन और नगद रकम जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत 27 हजार 243 रुपए बताई गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ओवरब्रिज के पास कैप्सूल बेचते पकड़े गए 2 आरोपी कुरुद पुलिस ने उमरदा विशाखापटनम ओवरब्रिज के पास नशीली कैप्सूल की बिक्री की सूचना पर दबिश दी। यहां पुलिस ने कार्तिक कोसिरिया (22), निवासी गांधी चौक कुरुद और पंकज पटेल (25), निवासी उमरदा, कुरुद को नशीली कैप्सूल बेचते हुए पकड़ लिया। भरदा में चाय दुकान के पास तीसरा आरोपी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम भरदा ओवरब्रिज के नीचे चाय दुकान के पास दबिश दी। यहां गुलशन साहू (25), निवासी भरदा, कुरुद को नशीली कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा गया। तीनों को जेल भेजा पुलिस के अनुसार, दोनों कार्रवाई में पकड़े गए तीनों आरोपियों से नशीली कैप्सूल, मोबाइल और नकदी बरामद की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 27,243 रुपए है। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *