Headlines

Sangrur Youth Suicide Case | Family Accuses Sarpanch of Harassment


संगरूर में युवक की मौत के बाद अस्पताल के बाहर विलाप करते परिजन। इनसेट में मृतक युवक की फाइल फोटो।

संगरूर में एक 23 साल के युवक ने जहर निगल लिया। इससे शनिवार को उसकी मौत गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजन ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। उन्होंने अपने गांव के आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच पर आरोप लगाए हैं कि उसने ही युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर किय

.

परिजन का आरोप है कि सरपंच के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया था, जिसे वह वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब केस वापस नहीं लिया तो सरपंच पूरे परिवार को परेशान करने लगा। उसने युवक को मारने की भी कोशिश की। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया।

वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि मृतक युवक का गांव की ही एक महिला से संबंध था। इसका खुलासा होने पर उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर मृतक के परिजन विलाप करते हुए।

सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर मृतक के परिजन विलाप करते हुए।

मृतक के दादा ने ये आरोप लगाए

  • शुक्रवार को सल्फास निगला, अस्पताल में मौत: यह मामला संगरूर के गांव कनोई का है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय सनमदीप सिंह के रूप में हुई है। दादा हंसा सिंह ने बताया कि पोते सनमदीप ने शुक्रवार दोपहर को घर में ही सल्फास निगल लिया था। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल लेकर आए, जहां आज उसकी मौत हो गई।
  • सरपंच और उसका परिवार परेशान कर रहा था: उन्होंने आरोप लगाया कि गांव कनोई का मौजूदा सरपंच दीप सिंह बावा, उसका भाई गुरिंदर सिंह व हरबंस सिंह बांसा और उसकी पत्नी परमजीत कौर की प्रताड़ना की वजह से सनमदीप ने आत्महत्या की है। ये लोग सनमदीप को लगातार परेशान कर रहे थे।
  • केस वापस लेने का दबाव बना रहा था सरपंच: हंसा सिंह ने कहा कि सरपंच के परिवार से काफी समय पहले झगड़ा हुआ था। उसकी शिकायत दोनों ओर से की गई थी और दोनों ही पक्षों पर केस दर्ज हुआ था। सरपंच और उसका परिवार उस केस को वापस लेने का दबाव बना रहा था।
  • पहले भी कई बार हमले की कोशिश: उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस ने भी हमारी बात नहीं सुनी। इसके बाद सरपंच ने कई बार रास्ते में सनमदीप को ट्रैक्टर या दूसरी गाड़ियों से टक्कर मारने की कोशिश की। बार-बार परेशान किए जाने पर सनमदीन ने अब सुसाइड कर लिया। इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर बैठे मृतक के परिजन।

सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर बैठे मृतक के परिजन।

ग्रामीण बोले- नशे का आदी था युवक

वहीं, दूसरी ओर कनोई गांव के लोग सरपंच के पक्ष में ही खड़े हैं। उन्होंने मृतक के परिवार के लगाए आरोपों को खारिज किया। इसके साथ ही मृतक युवक को नशे का आदी बताया। उन्होंने युवक की मौत में सरपंच का कोई हाथ न होने की बात कही।

गांव के निवासी नाहर सिंह, सरबजीत कौर, नींदों, गुरचरण सिंह, वीरा सिंह, आदि लोगों ने कहा कि मौजूदा सरपंच और उनके भाई की छवि ऐसी नहीं है। इन्होंने कहा कि इस लड़के के गांव की ही एक महिला के साथ अवैध रिश्ता था। इस सभी को पता चल गया था। इससे बचने के लिए युवक ने जहर निगला है। यह युवक नशा भी करता था। उन्होंने कहा कि पूरा गांव सरपंच के साथ खड़ा है।

युवक की मौत पर जानकारी देते ग्रामीण नाहर सिंह।

युवक की मौत पर जानकारी देते ग्रामीण नाहर सिंह।

अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़ा परिवार

इस बीच, मृतक के परिवार ने संगरूर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस उन्हें न्याय का भरोसा नहीं दिलाती, तब तक न तो पोस्टमॉर्टम होगा और न ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

DSP बोले- आरोपों के सबूत नहीं

इस मामले में DSP दलवीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मृतक के परिवार की तरफ से शिकायत मिली है। उसकी जांच की जा रही है। पता चला है कि युवक ने सुसाइड किया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन गांव के सरपंच पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनके पास कोई ठोस सबूत नहीं हैं। फिर भी उनके आरोपों की भी जांच की जा रही है।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

बटाला में पत्नी-बेटी की चाकू से गला काटकर हत्या:लाश वहीं छोड़ मेन गेट को ताला लगाकर भागा; पति नशे के लिए मारपीट करता था

गुरदासपुर में पति ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों की लाश घर में छोड़कर वह मेन गेट को ताला लगाकर फरार हो गया। इसका खुलासा तब हुआ, मृतका महिला का भाई उससे मिलने के लिए पहुंचा। मेन गेट का ताला तोड़कर वह अंदर गए तो सीढ़ियों के पास मां बबली (40) और बेटी तमन्ना (12) की लाश पड़ी हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *