![]()
सोनीपत जिले के थाना खरखौदा की पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की से रेप करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुमित, खरखौदा जिला सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस को दी शिकायत में 2 सितम्बर 2026 को जिला रोहतक निवासी एक लड़की ने थाना खरखौदा मे शिकायत दी कि आरोपी युवक ने उसके साथ रेप किया। इस घटना का भारतीय न्याय संहिता व पोक्सो अधिनियम (POCSO) की धाराओं के अंतर्गत थाना खरखौदा मे मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को भेजा गया जेल थाना खरखौदा की जांच टीम में नियुक्त महिला उप निरीक्षक सुदेश ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर नाबालिग लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराकर महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से काउंसलिंग करवाई। दूसरी तरफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट मे पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।
Source link
सोनीपत में रोहतक की नाबालिग से रेप:लड़की की काउंसलिंग कराई गई, खरखौदा पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट
