Headlines

राजनांदगांव में गणेश उत्सव पर निकली भव्य झांकियां:‘कांतारा’ की झांकी देखने उमड़ी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम




छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शनिवार रात गणेश उत्सव की भव्य झांकियां निकाली जा रही हैं। रात 8 बजे से 35 झांकियों का नगर भ्रमण शुरू हुआ। तेज बारिश के कारण 25 सितंबर को झांकियां नहीं निकल पाई थीं, इसलिए समितियों ने मौसम साफ होने के बाद शनिवार को आयोजन किया। डीजे, भजनों और रंग-बिरंगी रोशनी के बीच झांकियां देखने शहर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। झांकियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पहले देखिए तस्वीरें राजनांदगांव में शनिवार 26 सितंबर की रात गणेश उत्सव का रंग देखने को मिल रहा है। रात 8 बजे से शहर में 35 भव्य झांकियां निकलनी शुरू हुई। रंग-बिरंगी रोशनी, डीजे और भजनों के बीच पूरा शहर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा। दरअसल, इन झांकियों को 25 सितंबर को निकाला जाना था, लेकिन तेज बारिश के कारण झांकी समितियों ने कार्यक्रम टाल दिया था। मौसम साफ होने के बाद शनिवार को झांकियां निकालने का फैसला लिया गया। गुरुद्वारा चौक से शुरू हुआ नगर भ्रमण झांकियों का नगर भ्रमण गुरुद्वारा चौक से शुरू हुआ। यहां से झांकियां महाकाल चौक, सिनेमा लाइन, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग और गंज लाइन होते हुए नंडई की ओर जाएंगी। इस बार झांकियों में पौराणिक और धार्मिक कथाओं के साथ अलग-अलग विषयों को दिखाया गया है। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शहर पहुंच रहे हैं। दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित ‘कांतारा’ थीम की झांकी लोगों के बीच खास आकर्षण बनी हुई है। मौसम साफ होने से बढ़ी भीड़ दिनभर बारिश नहीं होने और मौसम साफ रहने से लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है। राजनांदगांव शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग झांकियां देखने पहुंचे हैं। शहर में जगह-जगह लोगों की भीड़ नजर आ रही है। 800 जवान संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था झांकियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। हर झांकी के साथ पुलिस की एक टीम भी चल रही है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। कलेक्टर जितेंद्र यादव और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम शहर में लगातार निगरानी कर रही है। निगम आयुक्त, तहसीलदार, एसडीएम शाहिद समेत अन्य अधिकारी भी शहर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में गणेश झांकियों का आनंद ले सकें, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *