तरनतारन में बीएसएफ-पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन:डिफेंस ड्रेन एरिया में चलाया सर्च ऑपरेशन; पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी खेप




भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे माड़ी उदोके डिफेंस ड्रेन क्षेत्र में बीएसएफ और पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें 2 किलो 996 ग्राम हेरोइन और 582 ग्राम पैकिंग सामग्री मिली है। थाना खालड़ा के ASI जगरूप सिंह ने बताया कि BSF अधिकारियों ने जिस जगह बताई, वहां तलाशी लेने के बाद यह हेरोइन और पैकिंग सामग्री बरामद हुई। BSF ने यह सामान खालड़ा पुलिस को सौंप दिया है। इस संबंध में ASI जगरूप सिंह के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में NDPS एक्ट की धाराओं 21-C, 25/26 और 29 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। यह नशे के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल का बड़ा एक्शन है। मामले की जांच में जुटी पुलिस शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन और अन्य सामान पाकिस्तान से मंगवाया गया था। पुलिस इस मामले की गहरी जांच कर रही है और आने वाले समय में और जानकारी सामने आ सकती है। बता दें कि पहले भी जिले में कई बार नशे की खेप बरामद की जा चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *