कल से तीन दिन बैंकों में हड़ताल, बंद रहेंगे



यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28, 29 एवं 30 सितंबर को काम का बहिष्कार करते हुए तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। यह हड़ताल 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह (5-Day Banking Week) लागू करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर बुलाई गई है। रविवार को खुले रहेंगे बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमानुसार लगातार तीन दिन से अधिक बैंक बंद नहीं रखे जा सकते। हड़ताल से ठीक पहले रविवार का अवकाश होने के कारण लगातार चार दिन बैंक बंद रहने की स्थिति बन रही थी। इसी नियम का पालन करते हुए इस रविवार को बैंक खुले रहेंगे। इस संबंध में बैंकों ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर सूचित भी कर दिया है। इसके अलावा, हड़ताल के दौरान एटीएम पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क को भी न लेने का निर्णय लिया गया है। धरना-प्रदर्शन और ‘सद्बुद्धि यज्ञ’ का कार्यक्रम हड़ताल के दौरान सागर में बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन करेंगे। अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए वित्त मंत्रालय एवं आईबीए (IBA) के लिए सांकेतिक “सद्बुद्धि यज्ञ” भी आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन का समय और स्थान: 28 एवं 29 सितंबर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI), सिविल लाइन्स शाखा के सामने। 30 सितंबर: बैंक ऑफ इंडिया (BOI), गुजराती बाजार शाखा के सामने। समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर तक।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *