Headlines

अमृतसर में दीवारों पर भड़काऊ नारे लिखने का मामला:पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार




अमृतसर में दीवारों पर भड़काऊ और आपत्तिजनक नारे लिखने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शहर में कुछ दीवारों पर ‘वेलकम एंबेसडर गोर, बट पंजाब इज नॉट इंडिया’, ‘ट्रंप-अमेरिका, खालिस्तान जिंदाबाद’ और ‘पंजाब हुल खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी और अन्य जांच साधनों का इस्तेमाल किया। मंगल और अर्शदीप पुलिस की गिरफ्त में पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 26 वर्षीय मंगल सिंह और 23 वर्षीय अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मंगल सिंह अमृतसर की वारियाम सिंह कॉलोनी, बाहर खजाना गेट का रहने वाला है। वह ऑटो चालक है और 11वीं कक्षा तक पढ़ा है। वहीं, अर्शदीप सिंह वारियाम सिंह कॉलोनी, चबाल रोड का रहने वाला है। वह मजदूरी करता है और 8वीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस के ध्यान में यह भी आया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से सामाजिक माध्यम पर एक वीडियो जारी कर दीवारों पर लिखे इन नारों का जिक्र किया गया था। पुलिस इस संबंध में भी तथ्यों की जांच कर रही है। विदेशी संपर्कों की जांच जारी पुलिस की शुरुआती जांच में अर्शदीप सिंह के विदेश में मौजूद एक कथित संचालक से संपर्क की बात सामने आई है। पुलिस इस संपर्क की प्रकृति, उद्देश्य और मामले से इसके संबंध की जांच कर रही है। इस संबंध में आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और नारे लिखने के पीछे के उद्देश्य, विदेश आधारित संपर्कों और किसी अन्य व्यक्ति की संभावित भूमिका की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *