![]()
मोगा में विजिलेंस ब्यूरो ने थाना कोट ईसे खां की प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा और उसके गनमैन होमगार्ड जवान गुरअवतार सिंह को कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई देर रात करीब 9 बजे जीरा रोड पर की गई। हालांकि, मामले की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, नूरपुर हकीमां निवासी राजविंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो मोगा को शिकायत दी थी। आरोप है कि थाना प्रभारी सुनीता बावा ने एक मामले को रफा-दफा करने के बदले उससे रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने ट्रैप लगाया। बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत राजविंदर सिंह 50 हजार रुपए लेकर जीरा रोड स्थित निर्धारित स्थान पर पहुंचा। यहां विजिलेंस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेते हुए गनमैन गुरअवतार सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद थाना प्रभारी की भूमिका की जांच के लिए आरोपियों से फोन करवाया गया। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर दबोचा आरोप है कि फोन पर सुनीता बावा को बताया गया कि 50 हजार रुपए की रकम दे दी गई है। इस पर उन्होंने कथित तौर पर कहा कि वे उनके घर आ जाएं। इसके बाद विजिलेंस अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर इंस्पेक्टर को भी काबू कर लिया। अधिकारियों का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
Source link
मोगा में रिश्वत लेतीं एसएचओ-होमगार्ड जवान अरेस्ट:विजिलेंस टीम का करप्शन के खिलाफ एक्शन; मामले के रफा-दफा के लिए मांगी रकम
