![]()
पानीपत शहर में अब रात को भी ई बस यानी इलेक्ट्रॉनिक बसों की सेवा मिल सकेगी। ये बसें रात को 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। जो सिवाह स्थित नए बस स्टैंड से लेकर टोल टैक्स तक का चक्कर लगाएंगी। शहर के लोगों को ये सुविधा हर आधे घंटे में मिलेगी। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से दो बसों को लगाया गया है। सबसे खास बात ये रहेगी कि इन बसों में रोडवेज की तर्ज पर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी। बता दें कि दिन में भी शहरवासियों के लिए 16 ई बसों को चलाया जा रहा है। सीएम के सामने रखा था मामला: विधायक शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। उन्हें शहर में लगने वाले जाम और रात के समय यात्रियों को आने वाली परेशानी के बारे में बताया। इस पर सीएम ने संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। दो से तीन दिन में मिलेगी महिलाओं को आरक्षित सीटें विधायक ने बताया कि उनके संज्ञान में आया था कि ई बसों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें नहीं थी। इस मुद्दे को भी सीएम के सामने रखा गया है। इस पर भी संज्ञान लिया गया है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन में रोडवेज बसों की तर्ज पर इन ई बसों में महिलाओं के सीटें आरक्षित की जाएंगी।
Source link
पानीपत में अब रात को भी चलेगी ई बस सर्विस:सिवाह बस स्टैंड से लेकर टोल टैक्स तक रात को 9 से लेकर सुबह 5 बजे तक चलेंगी बसें
