Headlines

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू को जान से मारने की धमकी:पाकिस्तान नंबर से भेजा वॉयस मैसेज, कहा-‘अपनी औकात में रहो, किलो का डिब्बा तैयार है’




पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। आरोप है कि पाकिस्तान के नंबर से वॉट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर बिट्टू को धमकाया गया। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम मलिक एलेक्स बताया है। आरोपी ने बिट्टू को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी “औकात” में रहें और ज्यादा बयानबाजी न करें। बताया जा रहा है कि जिस नंबर से WhatsApp वॉयस मैसेज भेजा गया, वह +92 328 415 7075 है। मैसेज में धमकी देने वाले ने कहा- “सलाम वालेकुम, सत श्री अकाल। रवनीत बिट्टू तेरे लिए मैसेज है। कान खोलकर सुन ले। तुम आजकल बहुत बकवास कर रहे हो। औकात से बाहर जा रहे हो। अपनी औकात में रहो, अपनी औकात नहीं भूला करते।” इसके बाद मैसेज भेजने वाले ने खुद को मलिक एलेक्स बताते हुए बिट्टू को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि उनके लिए “किलो का डिब्बा” तैयार करके रखा है। साथ ही यह भी धमकी दी गई कि हमला करने के लिए वे 5, 10 या 15 दिन में आ सकते हैं और उस दौरान बिट्टू के साथ रहने वाले लोग भी मारे जाएंगे। धमकी देने वाले ने वॉयस मैसेज के अंत में बिट्टू को अपनी “तैयारी” रखने की बात कहते हुए दोबारा जान से मारने की धमकी दी। धमकी के पीछे आतंकी संगठन के नेता का नाम मैसेज को लेकर यह दावा भी किया जा रहा है कि धमकी देने वाला लश्कर-ए-झांगवी के नेता मलिक इशाक से जुड़ा है। हालांकि, इस दावे और धमकी भेजने वाले की वास्तविक पहचान की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी के पीछे वास्तव में कौन है और इसका किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस कर सकती है जांच पाकिस्तान के नंबर से आई इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस वॉयस मैसेज और वॉट्सएप नंबर की जांच कर सकती हैं। धमकी में इस्तेमाल भाषा और बताए गए संभावित हमले के समय को भी जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *