![]()
पलवल जिले में पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू उर्फ देवी प्रसाद के रूप में हुई है, जो मथुरा के फालेन का रहने वाला है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि 5 अगस्त 2026 को कैलाश नगर निवासी प्रिंस ने थाना कैंप में शिकायत दर्ज कराई थी। अलावलपुर चौक स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में पैसे निकालते समय अज्ञात लोगों ने तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर उनका कार्ड बदल लिया था। आरोपी से 5,200 रुपए बरामद ठगों ने प्रिंस के खाते से 38 हजार 500 रुपए निकाल लिए थे। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार ने मामले की जांच की। पुलिस ने आरोपी सोनू से पूछताछ के बाद 5 हजार 200 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
Source link
पलवल में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला काबू:व्यक्ति के खाते से निकाले थे साढ़े 38 रुपए, 5200 बरामद; अन्य साथियों की तलाश जारी
