Headlines

रामानुजगंज के कन्हर नदी में आत्महत्या की कोशिश:छठ घाट पर महिला को नदी में जाते देख राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना, सुरक्षित निकाला




रामानुजगंज नगर के महामाया मंदिर स्थित छठ घाट पर शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक महिला ने कन्हर नदी में आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को नदी की ओर जाते देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश देकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही महिला सब इंस्पेक्टर किरण नेताम, प्रधान आरक्षक विजय गुप्ता, मायापति सिंह, महामाया शर्मा सहित पुलिस टीम छठ घाट पहुंची। पुलिसकर्मियों ने महिला से बातचीत कर उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कई बार नदी में गई थी महिला महिला दोपहर 11:00 बजे से ही नदी के समीप थी एवं कई बार नदी में घुसने का प्रयास कर रही थी कई बार वह कमर तक के पानी में चली गई थी। नदी में तेज बहाव एवं जल स्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय स्तर पर शिक्षिका बताई जा रही महिला बताया गया कि महिला स्थानीय स्तर पर शिक्षिका हैं। घटना के बाद पुलिस ने उनसे बातचीत की और आवश्यक समझाइश दी। पुलिस की तत्परता से टली बड़ी घटना घटना के दौरान छठ घाट के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। राहगीरों की समय पर सूचना और पुलिस की तत्परता के चलते महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *