Headlines

पंचकूला पुलिस ने पकड़ा शातिर वाहन चोर:रेलवे लाइन, घग्गर नदी किनारे छिपाई 12 बाइक, ढाई माह पहले जमानत पर आया, पहले भी 8 मामले दर्ज




पंचकूला पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घग्गर नदी के किनारे सुनसान झाड़ियों, श्मशान घाट और रेलवे लाइन के पास छिपाकर रखी गई कुल 12 मोटरसाइकिल और 1 स्कूटी (कुल 13 दोपहिया वाहन) बरामद किए हैं। क्राइम ब्रांच-2 के इंचार्ज प्रवीण मलिक ने बताया कि 24 सितंबर को सेक्टर-19 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि 23 सितंबर 2026 की रात उसके घर के नीचे खड़ी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फेस-1, सेक्टर-19 से आरोपी कर्ण खान (उम्र 29 वर्ष, निवासी खड़क मंगोली, पंचकूला) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई।
अब समझिए कैसे छिपाता था बाइक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *