Headlines

तरनतारन में 30 बोर चाइना मेड पिस्तौल बरामद:बीएसएफ व पुलिस ने भारत-पाक सरहद के पास से खाली मैगजीन और कारतूस बरामद




पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन व सीमा पार से होने वाली हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे तलाशी अभियान के तहत बीएसएफ (BSF) और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरनतारन जिले के अंतर्गत आते खालड़ा सेक्टर के गांव दौदे से सुरक्षा बलों ने एक चाइना मेड (चीन निर्मित) पिस्तौल, खाली मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। थाना खालड़ा के प्रभारी दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसएफ 115 बटालियन (बाबा पीर पोस्ट) के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मोहन लाल और उनकी टीम देर रात गांव दौदे के खेतों में रुटीन गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान अधिकारियों को खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा एक पैकेट दिखाई दिया, जिस पर पीले रंग की टेप लिपटी हुई थी। चाइना मेड 30 बोर पिस्तौल बरामद बीएसएफ जवानों ने जब सतर्कता बरतते हुए पैकेट को खोलकर उसकी तलाशी ली, तो उसमें से एक 30 बोर की चाइना मेड पिस्तौल, एक खाली मैगजीन और कारतूस बरामद हुए। बीएसएफ अधिकारियों ने बरामद किए गए सभी हथियारों और गोला-बारूद को तुरंत थाना खालड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। पाकिस्तानी तस्करों से जुड़े तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज थाना प्रभारी दिलबाग सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच से स्पष्ट होता है कि यह हथियार और मैगजीन सीमा पार पाकिस्तान में बैठे तस्करों के जरिए मंगवाए गए थे, जिसे किसी भारतीय तस्कर को रिसीव करना था। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत मामला नंबर 263 दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय तस्करों की पहचान कर बड़ा खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *