![]()
कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-30 पर नारियल से भरी एक पिकअप की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि गणेश विसर्जन के दौरान नाबालिग सड़क पर डिवाइडर पार कर रहा था। इसी दौरान नारियल से भरी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि पिकअप का पहिया सीधे नाबालिग के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना मिलने पर चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने भीड़ और विसर्जन के दौरान बढ़े यातायात के बीच व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया। भीड़भाड़ वाले आयोजनों में सुरक्षा पर सवाल गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे के बाद भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों और हाईवे पर यातायात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आयोजन के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा इंतजामों पर भी चिंता जताई है।
Source link
गणेश विसर्जन के दौरान पिकअप की चपेट में आया नाबालिग:चारामा में मौके पर मौत, सिर के ऊपर से गुजरा वाहन का पहिया
