Headlines

Sirsa Dabwali News | Unidentified Body Found Near Bathinda-Bikaner Railway Line



बठिंडा-डबवाली रेलवे किनारे मिला युवक का शव और उसके हाथ पर मिला टैटू

डबवाली क्षेत्र में बठिंडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर डेडबॉडी मिली है। सूचना पर डबवाली जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की उम्र करीब 30 साल है। उसने लाल, काले और पीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे-सफेद धारियों वाली कैपरी

.

जानकारी के अनुसार, यह एरिया पंजाब से सटा हुआ है और नजदीकी बठिंडा का गांव पथराला लगता है। यह रकबा डबवाली में आता हैं। गांव पथराला के पास बठिंडा-बीकानेर रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

जीआरपी थाना के हवलदार गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक के पास पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला। शुरुआती प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत चलती ट्रेन से गिरने से हुई होगी। युवक के बारे में डिटेल निकाली जा रही है कि वह किस ट्रेन से हादसे हुआ है और कहां का रहने वाला है।

हाथ पर मिला टैटू

मृतक की पहचान न होने पर मंडी डबवाली एंबुलेंस ट्रस्ट के हरप्रीत सिंह की मदद से शव को नजदीकी बठिंडा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर कोई हुलिए या टैटू से मृतक को पहचानता है तो थाने में संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *