Headlines

विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख ठगने वाला गिरफ्तार:सहारनपुर में युवक को सऊदी अरब का फर्जी टिकट थमाकर एयरपोर्ट भेजा




सहारनपुर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी फरीद को गिरफ्तार किया है। फरीद ने युवक अजमल खान को सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी और वीजा दिलाने का झांसा दिया था। अजमल से रकम लेने के बाद उसे फर्जी एयर टिकट थमा दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर कर्मचारियों ने टिकट को फर्जी बताकर यात्रा से इनकार कर दिया। अजमल पहले सऊदी अरब में काम कर चुका था और दोबारा नौकरी तलाश रहा था। टपरी निवासी ताजिम ने उसे फरीद से मिलवाया था। अजमल ने 22 अगस्त 2024 को फरीद और ताजिम को एक लाख रुपये नकद दिए। वीजा नहीं मिलने पर फरीद ने 20 जून 2025 की यात्रा का फर्जी टिकट वॉट्सऐप पर भेजा। एयरपोर्ट पर टिकट फर्जी निकलने के बाद अजमल ने फरीद से पैसे और दस्तावेज मांगे। फरीद ने उसे धमकाया। अजमल की शिकायत पर 24 सितंबर 2025 को गागलहेड़ी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर फरीद को टपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में ताजिम समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *