Headlines

गाली-गलौज रोकने पर पड़ोसी ने बुजुर्ग को पीटा:मऊगंज के नईगढ़ी में सिर-चेहरे पर चोट, आरोपी पर केस




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार देर शाम एक 88 साल के बुजुर्ग को समझाइश देना भारी पड़ गया। अपने घर में गाली-गलौज कर रहे पड़ोसी युवक को मना करने पर उसने बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस हमले में बुजुर्ग के सिर, चेहरे और शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित बुजुर्ग की पहचान रामपुर निवासी लक्ष्मण साहू (88, पिता बड़कू साहू) के रूप में हुई है। गाली देने से मना किया तो भड़का आरोपी जानकारी के मुताबिक, रविवार देर शाम लक्ष्मण साहू अपने घर पर थे। तभी पड़ोस में रहने वाला हीरा साकेत अपने ही परिवार वालों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। बुजुर्ग लक्ष्मण साहू ने पड़ोसी होने के नाते वहां जाकर युवक को समझाया कि आसपास और भी परिवार रहते हैं, इसलिए इस तरह गाली-गलौज मत करो। इस बात से नाराज होकर आरोपी हीरा साकेत बुजुर्ग से ही उलझ गया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अस्पताल में चल रहा इलाज, आरोपी पर केस दर्ज मारपीट में बुजुर्ग का सिर और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन रात करीब 9 बजे उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद नईगढ़ी थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर आरोपी हीरा साकेत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *