Headlines

हरियाणा में कल 10 जिलों में बारिश के आसार:रविवार को तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा; कई जगह तापमान 30° नीचे




हरियाणा में मौसम में फिलहाल बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश का दौर छिटपुट रहने की संभावना है। सामान्य से 3 डिग्री कम रहा तापमान मौसम विभाग की ओर से जारी अधिकतम तापमान के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि यह सामान्य से करीब 3 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया। इसके बाद बालसमंद में 34.1 और सिरसा में 34 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। आगे मौसम रहेगा शुष्क, गंभीर स्थिति नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 सितंबर के बाद प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में भारी बारिश या अन्य गंभीर मौसम की स्थिति की संभावना नहीं जताई गई है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों का अधिकत तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। अंबाला में 29.8, हिसार 33.5, करनाल 28, नारनौल 31.5, रोहतक 29.6, भिवानी 31, सिरसा 34, चरखी दादरी 32.7, फरीदाबाद 31.8, फतेहाबाद 32.1, गुरुग्राम 29.9, जींद 29.5, कैथल 29.6, कुरुक्षेत्र 28.4, नूंह 30.9, पलवल 30.8, पानीपत 29, जगाधरी 27.6, पंचकूला 29.7 और रेवाड़ी के बावल में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आगे हो सकती बढ़ोतरी तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में तापमान 30 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर बना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश के बाद मौसम के शुष्क होने से दिन के तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *