Headlines

Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (28 September to 4 October 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (28 September To 4 October 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच मेष राशि के रियल एस्टेट कारोबारियों की फायदेमंद डील हो सकती है। वृष राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण सौदा मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों को नौकरी से जुड़ी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

कर्क राशि के कारोबारियों का संपर्क और मार्केटिंग का दायरा बढ़ेगा। सिंह राशि वालों का कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। तुला राशि के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और नया काम शुरू करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए सफलता और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। मकर राशि वालों की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और नए काम में तरक्की के योग हैं। कुंभ राशि के कारोबार में ऑनलाइन और मार्केटिंग गतिविधियों से तेजी आएगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें। इससे बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। विद्यार्थी और युवा अपनी पढ़ाई तथा करियर को लेकर जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अनुसार अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। इस समय ग्रह स्थिति काफी सकारात्मक बनी हुई है। नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत या मुलाकात करते समय अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। कोई आपकी बातों का गलत इस्तेमाल कर सकता है। परिवार और बच्चों के लिए भी समय निकालें। उनकी परेशानियों को समझने और उनका समाधान करने की कोशिश करें।

करियर- कार्यक्षेत्र में हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। फिलहाल कुछ सतर्कता रखनी होगी, लेकिन जल्दी ही लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की कोई फायदेमंद डील हो सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का समाधान मिल सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। हेल्थ- तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति से बचने के लिए सकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह कड़ी मेहनत से वह हासिल कर सकते हैं, जिसकी लंबे समय से इच्छा थी। बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। घर-परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान दें, लेकिन अपने व्यक्तिगत कामों की अनदेखी न करें। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। किसी तरह का विवाद हो तो गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

करियर- बिजनेस में इस सप्ताह ज्यादा मेहनत की जरूरत रहेगी, लेकिन इसी मेहनत से कोई उपलब्धि भी हासिल होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के सामने अचानक किसी काम को लेकर परेशानी आ सकती है। लव- परिवार और कामकाज के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से भी सुकून मिलेगा। हेल्थ- गैस और बादी बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करें। ऐसी समस्या होने पर आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों के लिए भी कुछ समय निकालें। इससे संपर्क का दायरा बढ़ेगा। परिवार से जुड़े किसी मामले में आपके फैसले को महत्व मिलेगा। पैसा आने के साथ खर्च भी रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। नेगेटिव- सप्ताह के आखिर में किसी वजह से आत्मविश्वास कमजोर पड़ सकता है। लापरवाही के कारण कोई मौका हाथ से निकलने की आशंका है। अपने अहंकार पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार से विवाद बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी से बात करें।

करियर- बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से विचार-विमर्श करें। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से जुड़ी किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आने की अच्छी संभावना है। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग या दूसरी गतिविधियों में अच्छा समय बीतेगा। एक-दूसरे के साथ समय बिताने से आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। हेल्थ- महिलाएं अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें। किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है। थोड़ी सावधानी समस्या से बचा सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए प्रयास कर रहे थे, उसमें इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान देने से किसी समस्या का रास्ता मिल सकता है। नेगेटिव– किसी से भी बातचीत करते समय अपनी निजी या गोपनीय बातें शेयर न करें। इससे मुश्किल खड़ी हो सकती है। विवाद और बहस में उलझने से बचें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

करियर- कार्यक्षेत्र में काम बढ़ाने के साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। आपका मार्केटिंग और संपर्कों का दायरा पहले से ज्यादा बढ़ सकता है। किसी काम के लिए कर्ज लेने की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन वह फायदे के लिए होगा। ऑफिस में माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। किसी बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। हेल्थ- वायरल या गला खराब होने जैसी परेशानी हो सकती है। पर्याप्त आराम करें और खानपान तथा दिनचर्या संतुलित रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- इस सप्ताह घर की सुख-सुविधाओं से जुड़े कामों और जरूरी सामान की खरीदारी में समय बीतेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा। ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होने से राहत और सुकून मिलेगा। नेगेटिव- बच्चों का मनोबल बनाए रखना जरूरी होगा। वे अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर चिंतित रह सकते हैं। कुछ परिस्थितियां विपरीत रहेंगी, इसलिए धैर्य और संयम से समय बिताना बेहतर होगा।

करियर- बिजनेस में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध रहने से काम की क्षमता और उत्पादन बढ़ सकता है। इस समय अपने उत्पाद या काम की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। लव- खास दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। हेल्थ- नसों में खिंचाव या शरीर में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। नियमित व्यायाम जरूर करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- इस समय कई गतिविधियों को व्यवस्थित करने पर आपका ध्यान रहेगा। व्यस्त और थकान भरी दिनचर्या से भी कुछ राहत मिलेगी। घर में किसी मांगलिक काम की योजना बन सकती है। अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने के लिए समय अच्छा है। नेगेटिव- सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। बनते हुए कामों में भी रुकावट आने की आशंका है। अनजान लोगों से ज्यादा संपर्क न रखें। उधार का लेनदेन करने से भी बचें, क्योंकि पैसा वापस मिलने में परेशानी हो सकती है।

करियर- बिजनेस में आपके अच्छे प्रयासों से जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। सहयोगियों और स्टाफ का सहयोग मिलेगा। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट वापस मिलने की व्यवस्था जरूर सुनिश्चित कर लें। नौकरी में अतिरिक्त काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी बातचीत से निकालें। इससे कोई रास्ता जरूर मिल सकता है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। हेल्थ- जोखिम वाले कामों से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- यह सप्ताह सुखद रहेगा। कुछ समय से उलझे हुए काम व्यवस्थित होने लगेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ अच्छे संबंध बन सकते हैं। कोई भी फैसला भावनाओं में आकर न लें। व्यावहारिक सोच के साथ किया गया फैसला सफलता दिला सकता है। नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। गुस्सा और नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। मेहनत के अनुसार नतीजे न मिलने से कुछ निराशा हो सकती है, लेकिन आप हार मानने के बजाय दोबारा प्रयास करेंगे।

करियर- कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बाहरी व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करने दें। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा और खुशी बनी रहेगी। हेल्थ- मौसम में बदलाव के कारण मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय मनोरंजन और आराम में भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। मेहनत और परिश्रम से वह हासिल कर सकते हैं, जिसकी लंबे समय से इच्छा थी। सफलता और उन्नति के रास्ते मजबूत हो रहे हैं। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से तनाव कम होगा। नेगेटिव- दूसरों को देखकर बिना सोचे-समझे वही काम न करें। अपने काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। बाहरी लोगों या दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करना भी आर्थिक नुकसान दे सकता है।

करियर- बिजनेस से जुड़े निवेश, फंड या दूसरे आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। हालांकि अपने आत्मविश्वास के दम पर समस्याओं का समाधान निकाल पाएंगे। किसी दस्तावेज को पढ़े बिना उस पर साइन न करें, वरना परेशानी हो सकती है। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय खास सावधानी रखें। लव- घर और बिजनेस के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। हेल्थ- सेहत से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही न करें और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

धनु – पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। इसलिए पूरी लगन से अपनी रोजमर्रा की गतिविधियों को पूरा करने में लगे रहें। व्यक्तिगत मामलों को दूसरों के सामने जाहिर न करें। किसी काम को गोपनीय तरीके से करने पर उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी रखें। छोटी सी लापरवाही रिश्तों को भी खराब कर सकती है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन परेशान हो सकता है। समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।

करियर- कार्यस्थल पर व्यवस्था अच्छी रहेगी और आपका प्रभाव भी बना रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। लव- परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। हेल्थ- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। तनाव और ज्यादा सोच-विचार करने का असर भी सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- भगवा, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- भूमि या वाहन खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं। वैज्ञानिक नजरिया और आधुनिक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। बड़े-बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला रुका हुआ है तो उसमें भी आगे बढ़ने की स्थिति बन सकती है। नेगेटिव- करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ संबंध अच्छे बनाए रखें। किसी परेशानी में घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना बेहतर होगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। विपरीत परिस्थितियों में अपना मनोबल कमजोर न होने दें।

करियर- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फाइनेंस को लेकर चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में कुछ मनमुटाव होने की आशंका है। नया काम पाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे प्रदर्शन के कारण तरक्की मिलने की संभावना है। लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। इसका असर आपके परिवार और कामकाज पर भी पड़ सकता है, इसलिए परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ें। हेल्थ- कमर या पेट में दर्द की समस्या हो सकती है। इस दौरान वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ समय आत्मचिंतन या किसी आध्यात्मिक स्थान पर बिताने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखेंगे। नेगेटिव- कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी रखें। अहंकार और गुस्से को अपने स्वभाव पर हावी न होने दें, वरना करीबी लोगों से संबंध खराब हो सकते हैं। जमीन से जुड़े कामों में बहुत ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें और परिस्थितियों के अनुसार फैसला करें।

करियर- कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाए रखना जरूरी होगा। कर्मचारियों का पूरा सहयोग न मिलने से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों के जरिये बिजनेस में तेजी आ सकती है। ऑफिस का माहौल सामान्य बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी रखें, वरना वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। हेल्थ- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी वंशानुगत समस्या है तो लापरवाही न करें और उचित जांच करवाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह मेहमानों के आने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है, लेकिन पारिवारिक खुशी के सामने यह परेशानी छोटी लगेगी। युवा अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- आर्थिक कामों में लापरवाही से परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्या आने से तनाव रहेगा। अपने स्वभाव में नरमी और सहजता रखें। दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने से बचें।

करियर- कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। बिजनेस बढ़ाने की किसी योजना पर काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग किसी अपरिचित व्यक्ति से व्यवहार करते समय सावधानी रखें। लव- पारिवारिक वातावरण में आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं को समझना बहुत जरूरी होगा। हेल्थ- डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी समस्या हो तो उसे नजरअंदाज न करें। व्यवस्थित दिनचर्या बनाए रखना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 6



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *