Headlines

गौशालाओं में 20 गायों की मौत, 100 से ज्यादा चर्चा:डीएम ने एक जगह 20 की पुष्टि की, एनजीओ पर कार्रवाई होगी; बिना पोस्टमार्टम दफनाने का आरोप




बदायूं में गोवंशों की स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। रविवार को म्याऊं समेत सलारपुर और समरेर ब्लाक की गौशालाओं में लगभग 100 से अधिक गोवंशों की मौत का मामला सामने आया है। सबसे बड़ा आंकड़ा म्याऊं ब्लाक के अभिगांव की गौशाला का निकला है। यहां तकरीबन 80 गोवंशों की मौत की बात सामने आई है। जबकि 20 गोवंश सलारपुर तो एक गोवंश समरेर ब्लाक की गोशाला में मरने का मामला सामने आया है। जबकि प्रशासन फिलहाल देर रात तक यह पुष्टि नहीं कर सका है कि आखिरकार कुल कितने गोवंश मरे हैं। चर्चा है कि अभिगांव में कई गोवंश बिना पोस्टमार्टम के ही चोरी-छिपे दफना दिए गए। देर रात लगभग 11 बजे डीएम अवनीश राय भी मामले की जानकारी पर गोशाला पहुंचे और तथ्य जुटाए। हालांकि डीएम ने अभिगांव गोशाला फिलहाल 20 गोवंशों की मौत की बात कही है। फिलहाल गोशाला संचलित करने वाले एनजीओ के खिलाफ एफआईआर लिखाने की तैयारी चल रही है। कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होगी।
दरअसल, अभिगांव गोशाला में बड़े स्तर पर गोवंशों के संरक्षण के नाम पर खेल भी उजागर हुआ है। जुलाई के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां 558 गोवंश मौजूद थे। इनके चारे के नाम पर 866000 रुपये निकाले गए थे। जबकि सितंबर में डीएम के मुताबिक यह संख्या 428 रह गई। बीमारी के चलते शनिवार को छह की मृत्यु हो गई थी। जबकि 60 बीमार थे। इनमें रविवार को 14 की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरी ओर चर्चा है कि दर्जनों गोवंश जेसीबी की मदद से गोशाला में बिना पोस्टमार्टम के ही दफनाए जा चुके हैं। मामले की भनक पर रविवार शाम राष्ट्रीय बजरंगदल पदाधिकारियों ने वहां प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता के नेतृत्व में हंगामे के बाद धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पहुंची डॊक्टर्स की टीम से कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। आंकड़ा खुलकर नहीं बता रहे अफसर
जबकि बाद में एसडीएम दातागंज विनोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एसडीएम ने भी कुछ गोवंशों की मौत की बात कही, हालांकि स्पष्ट संख्या वो भी नहीं बता सके। इधर, सलारपुर के ब्यौर गांव में भी लगभग 20 गोवंशों की मौत हुई है। अचानक गोवंशों की मौत के मामले को सर्दी और बारिश से जोड़कर देखा जा रहा है। डीएम ने बताया कि जिलेभर की गौशालाओं पर टीमें भेजी गई हैं, ताकि वहां के हालात का पता लग सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *