सीकर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सीकर शहर में आमजन अपनी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं को दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग नाली की सफाई, सड़क, कचरा संग्रहण और यातायात व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं सामने ला रहे हैं। भास्कर समाधान पर समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभागों की ओर से कई मामलों में कार्रवाई कर लोगों को राहत भी दी जा रही है। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान हुआ है, जबकि कुछ समस्याएं अभी समाधान की राह देख रही हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली…
ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’
बजाज सर्किल से गोपाल कृष्ण मिश्रा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में बस डिपो ऑफिस के सामने वाहन सही तरीके से खड़े नहीं रहते हैं। सड़क किनारे वाहनों के व्यवस्थित तरीके से खड़े नहीं होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती थी। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी और लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ ने मामले में संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई करवाकर समस्या का समाधान कराया। बस डिपो ऑफिस के सामने वाहनों की व्यवस्था में सुधार होने से लोगों को राहत मिली और यातायात सुचारु हुआ। समस्या का समाधान करवाने के लिए आज के ‘स्टार ऑफिसर’ ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ बने।


राधाकिशनपुरा रोड पर गहरे गड्ढों की समस्या हुई हल
राधाकिशनपुरा रोड से ओमप्रकाश सैनी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क से निकलते समय संभलकर चलना पड़ रहा था। समस्या भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए सड़क पर बने गहरे गड्ढों की समस्या का समाधान करवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिली है।

अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है…
कई दिनों से नाली की सफाई नहीं, गंदगी जमा होने से परेशानी
धोबियों का मोहल्ला से सरवन कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में कई दिनों से नाली की सफाई नहीं हो रही है। नाली की नियमित सफाई नहीं होने के कारण उसमें गंदगी जमा हो रही है और जल निकासी प्रभावित हो रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली की समय पर सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से नाली की सफाई करवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके।

किसान कॉलोनी की गली में सड़क नहीं, कचरा गाड़ी भी नहीं आ रही
किसान कॉलोनी से सुरेंद्र सिंह ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र की गली में सड़क नहीं बनी हुई है। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश या खराब मौसम में कच्चे रास्ते से गुजरना और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि गली में कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आ रही है। इससे घरों से निकलने वाला कचरा आसपास जमा होने की समस्या बनी हुई है। सड़क और कचरा संग्रहण दोनों की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से गली में सड़क निर्माण कराने और नियमित रूप से कचरा गाड़ी भेजने की मांग की है।

पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।

इनमें से कोई समस्या आपके आसपास भी है तो हमें अभी पोस्ट करें।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें

