![]()
कैथल के गांव सोलू माजरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर ढांड की ओर जा रहा था। जैसे ही गांव सोलू माजरा के पास पहुंचा तो यह हादसा हो गया।
राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी
अज्ञात कार का ड्राइवर टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। ढांड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की पहचान जिला जींद के गांव करसिंधु के रहने वाले 55 वर्षीय राममेहर के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ढांड थाना के जांच अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ। पुलिस ने उस समय मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया। आज शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया जाएगा।
खेती बाड़ी करता है परिवार
उन्होंने बताया कि राममेहर खेती-बाड़ी करता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे भी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैथल में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत:अज्ञात कार ड्राइवर टक्कर मारकर भागा, सोलू माजरा के पास हुआ हादसा
