![]()
शिमला पुलिस ने ढांडा में कार से चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार।
शिमला के ढांडा क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपए का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंडी जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लेख राज (38), निवासी तहसील बल्ह मंडी और जोध सिंह (29) निवासी बल्ह
.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस बालूगंज में 20 सितंबर को धारा 305 BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने 19 सितंबर को अपनी गाड़ी ढांडा के ऊपर सड़क किनारे पार्क की थी। अगले दिन सुबह गाड़ी के पिछले बाएं दरवाजे का शीशा टूटा मिला। गाड़ी के अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, घड़ी समेत करीब 15 लाख रुपए का सामान गायब था।
CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी लेख राज को 26 सितंबर को IGMC शिमला के समीप से गिरफ्तार किया।
दूसरे आरोपी को सुंदरनगर में दबोचा
इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी जोध सिंह को 27 सितंबर को सुंदरनगर, मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों से चोरी किए गए सामान की बरामदगी की गई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को आज कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड मांगेगी। इसके बाद आरोपियों से पूछताछ कर इनकी अन्य मामलों में संलिप्ता का भी पता लगाया जाएगा।
