झुंझुनूं सेना भर्ती कार्यालय की ओर से आयोजित आर्मी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) में सफल अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
.
CEE में सफल पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय झुंझुनूं के अंतर्गत आने वाले झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों के अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।
CEE में सफलता के बाद अब अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक भर्ती रैली में शामिल होना होगा।
11 से 13 अक्टूबर तक सीकर में क्लर्क की भर्ती
अग्निवीर क्लर्क और डुअल कैटेगरी विथ क्लर्क के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक सीकर में आयोजित की जाएगी।
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उसकी रिपोर्टिंग की तारीख, समय और भर्ती स्थल से संबंधित जानकारी दी गई है।
GD, टेक्निकल और 8वीं-10वीं पास की रैली बीकानेर में
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर 10वीं पास और अग्निवीर 8वीं पास श्रेणी के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती रैली 30 जनवरी से 22 फरवरी 2027 तक बीकानेर में आयोजित होगी।
- इस प्रकार भर्ती प्रक्रिया दो अलग-अलग चरणों में होगी। क्लर्क श्रेणी के अभ्यर्थियों को अक्टूबर में सीकर में शारीरिक भर्ती के लिए बुलाया गया है, जबकि अन्य निर्धारित श्रेणियों के अभ्यर्थियों की शारीरिक भर्ती अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में बीकानेर में होगी।

स्वर्ण जयंती स्टेडियम में तैयारी करते युवक
डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
किसी प्रकार की गलती या समस्या सामने आने पर अभ्यर्थी समय रहते सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और प्रमाण-पत्र भी साथ लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी
