बीकानेर के ज्वेलर से रोहिता गोदारा गैंग के नाम से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। विदेशी नंबरों से वाट्सएप कॉल कर धमकी दी। इसके बाद 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस
.
26 सितंबर शाम 4.52 बजे कॉल आया ज्वेलर जुगल नारायण सोनी ने बताया- 26 सितंबर की शाम 4.52 बजे विदेशी नंबर से वाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया। वाट्सएप की आईडी इंग्लिश में ‘जय बाबेरी’ थी। करीब 1 मिनट की वॉयस कॉल में सोनी से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।

कॉल के बाद 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भेजा कॉल के बाद सोनी को 57 सेकंड का वॉयस मैसेज भी भेजा गया। इसमें भी 5 करोड़ रुपए की मांग की गई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसने और उसके साथियों ने संगठित गैंग बना रखा है और गैंग के नाम से वसूली करते हैं।
वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के खिलाफ FIR रिपोर्ट पर पुलिस ने वीरेंद्र चारण और रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच नयाशहर थानाधिकारी सुरजीत कुमार को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ बीकानेर के कई थानों में पहले भी एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें ज्यादातर फिरौती मांगने के मामले हैं। रोहित गोदारा पहले से जेल में है।

लूणकरणसर (बीकानेर) में 13 जुलाई की रात रोहित गोदारा से जुड़े दो मंजिला मकान पर अचानक जेसीबी चला दी गई थी।
रोहित गोदारा के घर पर चला था बुलडोजर
इधर, 13 जुलाई की रात लूणकरणसर (बीकानेर) कस्बे से करीब 16 किलोमीटर दूर तेजाणा ढाणी स्थित रोहित गोदारा से जुड़े दो मंजिला मकान पर अचानक जेसीबी चला दी गई थी। रात में पहुंचे लोगों ने मकान के पिछले हिस्से को पूरी तरह ढहा दिया। दीवारें तोड़ने के साथ मुख्य हिस्से के दरवाजे-खिड़कियां भी चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया। रोहित गोदारा की मां की याचिका पर हाईकोर्ट ने 10 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। पढ़िए पूरी खबर


—
फिरौती की ये खबर भी पढ़ें …
