Headlines

ग्वालियर में बुजुर्ग महिला, बेटी और भांजे से मारपीट:मकान खाली कराने की धमकी, पुलिस ने दो पर केस दर्ज किया




ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की नारायण विहार कॉलोनी में एक परिवार ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि आरोपी मकान खाली कराने का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
मारपीट में बुजुर्ग महिला, उनकी बेटी और भांजे को चोटें आई हैं। पीड़ित आकाश माहौर ने मोंटी भदौरिया, रामाधार गुर्जर और बाबा खान सहित कुछ लोगों पर मां, बहन और भांजे से मारपीट का आरोप लगाया है। बहन पर ईंट से हमला भी हुआ।
परिवार का आरोप है कि कई बार थाने और जनसुनवाई में शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मी शिकायत सुनने के बजाय बाद में आने को कहते रहे।
हालांकि, पुलिस ने निशा माहौर की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। मकान पर कब्जे के विवाद की वजह भी जांची जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *