Headlines

कैमूर को दो नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की सौगात:211 कॉलेजों का हुआ उद्घाटन; मंत्री जमा खान बोले- बेटियों को घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर में एक साथ 211 नए डिग्री कॉलेजों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस महा-अभियान के तहत कैमूर जिले को दो नए राजकीय डिग्री कॉलेजों की सौगात मिली है, जिससे छात्र-छात्राओं में उच्च शिक्षा को लेकर उत्साह है। चैनपुर प्रखंड के दुलहरा स्थित नव-उद्घाटित राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कॉलेज के लोकार्पण के अवसर पर मंत्री जमा खान का बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में कैमूर के विकास और शिक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए मंत्री जमा खान ने मीडिया से बात की। सरकार ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया
उन्होंने कहा, “हमारी एनडीए सरकार ने कैमूर की जनता से जो भी वादे किए थे, आज वे धरातल पर दिख रहे हैं। पिछले 20 वर्षों में हमारी सरकार ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम किया है।” मंत्री ने कैमूर की जनता से अपना जुड़ाव जताते हुए कहा कि जब भी वे इस क्षेत्र में आते हैं, तो मंत्री या विधायक का चोला उतारकर यहाँ के बेटे और भाई के रूप में हर घर की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की भी जानकारी दी। चैनपुर में बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और अगले 4 से 6 महीनों में इसे पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा
इसके साथ ही अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक समाज की बच्चियों के लिए चार-चार आवासीय विद्यालय, सड़कों व नहरों का सुदृढ़ीकरण और चिटाढ़ी में मॉडल विद्यालय का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मंत्री ने अंत में कहा कि कैमूर के इस सुदूर ग्रामीण इलाके में डिग्री कॉलेज खुल जाने से अब यहाँ के छात्र-छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए जिला मुख्यालय या राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह कॉलेज कैमूर के युवाओं के सुनहरे भविष्य और शैक्षणिक प्रगति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *