Headlines

युवक ने शराब के नशे में खुद का गला काटा:मांगरोल में दरांती से वार कर हुआ गंभीर घायल, कोटा रेफर




बारां के मांगरोल कस्बे में बुधवार को एक युवक ने कथित तौर पर शराब के नशे में दरांती से खुद का गला काट लिया। गले पर गहरे वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। अस्पताल चौकी के हैड कांस्टेबल कलवाराम के अनुसार, मांगरोल की बैरवा बस्ती निवासी नरेंद्र (35) पुत्र खेमचंद ने बुधवार को अपने घर पर यह कदम उठाया। उसने दरांती से अपने गले पर वार किया, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नरेंद्र शराब पीने का आदी है। आशंका जताई जा रही है कि उसने शराब के नशे में ही यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *