![]()
गुमला पुलिस ने लाखों के जेवरात चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि 26 सितंबर 2026 को दीप नगर में विमला मिंज के बंद घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरात चुराए गए थे। सदर थाना गुमला में केस नंबर 376/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने पंजाबी गली इस्लामपुर निवासी 26 वर्षीय सुहेब अंसारी, रजा कॉलोनी निवासी मोहम्मद आदिल अंसारी और पालकोट रोड निवासी अजीत कुमार सोनी को गिरफ्तार किया। सुहेब अंसारी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों के पास से चोरी के 15 चांदी के सिक्के, एक सोने का चेन, एक जोड़ा सोने की कान की बाली, दो जोड़ा चांदी का पायल, एक चांदी का चेन और एक मोबाइल बरामद हुआ है।
Source link
तीन आरोपी लाखों के जेवरात और सिक्कों के साथ गिरफ्तार:गुमला में बंद घर का ताला तोड़कर की थी चोरी, पुलिस ने भेजा जेल
