![]()
अयोध्या में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को अयोध्या में प्रदर्शन किया। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमला नेहरू भवन से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस कार्यालय के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह और महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। हाथों में प्लेकार्ड थे। कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगा रहे थे। उन्होंने ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें पद से हटाने की मांग की। कलेक्ट्रेट से पहले पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठे कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ रहे थे। जिला अस्पताल के सामने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें दोहराईं। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की मूल जरूरत है। कांग्रेस चुनाव से जुड़े फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग करती रहेगी। SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि SIR प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर सार्वजनिक बहस हो रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण, नाम जोड़ने-हटाने और फॉर्म-6 से जुड़े मामलों पर पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण और आयोग की निर्णय प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब सार्वजनिक रूप से दिया जाना चाहिए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों की स्वतंत्र एवं व्यापक समीक्षा की मांग दोहराई। नेताओं ने कहा- लोकतांत्रिक संस्थाओं में भरोसा जरूरी पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह और रामदास वर्मा समेत अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का पारदर्शी समाधान जरूरी है। प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, अनिल तिवारी, अनिल सिंह, रेनू राय, फ्लावर नकवी, रामसागर रावत, राजकुमार पांडे, रामेंद्र त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
अयोध्या में कांग्रेस प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला:कलेक्ट्रेट जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना देकर की नारेबाजी; पद से हटाने और स्वतंत्र जांच की मांग
