![]()
मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर में एक 26 वर्षीय युवती ने लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती पिछले करीब दो साल से CISF जवान के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। घटना के बाद पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल
.
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अंजली जगदीश घोड़ेश्वर (26) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो वर्षों से CISF जवान करण सिंह के साथ लिव-इन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ही दोनों शंकर नगर की गली नंबर-10 में प्रतीक सोलंकी के मकान में किराए पर रहने आए थे।
सीढ़ी पर शव पड़ा मिला अंजली का शव सीढ़ियों के उपर रखा हुआ दिख रह है। ऐसे में आत्महत्या कैसे और किस तरीके से की गई है फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आत्महत्या के कारणों का भी पता नहीं पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। युवती के साथ रहने वाले CISF जवान और मकान मालिक समेत आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।
