Headlines

सोनीपत सब्जी मंडी एसोसिएशन का चुनाव, मयंक अध्यक्ष बने:यामीन खान उपाध्यक्ष चुने गए; बोले-समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता




सोनीपत की मुख्य सब्जी मंडी में सोमवार को फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट एसोसिएशन की आम सभा हुई। इसमें व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया। सभा की अध्यक्षता कंवर सिंह खत्री ने की। व्यापारियों और वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से मयंक उर्फ मोनू (दुकान नंबर-24) को अध्यक्ष चुना गया। उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी गई। मंगला ट्रेडर्स (दुकान नंबर-9) के यामीन खान को उपाध्यक्ष बनाया गया। समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मंडी में साफ-सफाई और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बताया कि एसोसिएशन की बाकी कार्यकारिणी का गठन अगली बैठक में सहमति से किया जाएगा। सभी व्यापारियों के सहयोग से मंडी के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *