Headlines

फतेहाबाद में टाटा एस ड्राइवर से 1.30 लाख की लूट:रिट्ज कार सवार 2-3 बदमाश कैश लेकर फरार, गद्दों का पेमेंट लेकर लौट रहा था




फतेहाबाद जिले के भूना शहर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास टाटा एस (छोटा हाथी) चालक से 1 लाख 30 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि रिट्ज कार में सवार 3 अज्ञात लोगों ने गाड़ी रुकवा कर चालक से नकदी छीनी और फतेहाबाद की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलते ही भूना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना दोपहर की है लेकिन शाम को चालक पुलिस थाने में लिखित शिकायत देने पहुंचा। पुलिस ने फतेहाबाद रोड पर बनी विभिन्न दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पशुओं के गद्दों का पैमेंट लेकर लौट रहा था जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के स्वामी नगर निवासी टाटा एस चालक मंगतराम फतेहाबाद के एक दुकानदार से पशुओं के गद्दे लेकर अनाज मंडी भूना की एक दुकान पर छोड़ने आया था। गद्दे देने के बाद उसी फर्म से वह 1 लाख 30 हजार रुपए लेकर फतेहाबाद वापस लौट रहा था। उसने बताया कि जैसे ही वह राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचा तो मौके पर मौजूद रिटिज गाड़ी में सवार गाड़ी में 2-3 लोगों ने टाटा गाड़ी रुकवाई और जबरन उससे उपरोक्त राशि लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भूना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बहरहाल आरोपितों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले की जांच कर रही पुलिस भूना थाना प्रभारी कंवर सिंह बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है। मामले की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। जिससे लुटेरों का कोई सुराग मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *