Headlines

Delhi Govt & ICCR Pact



एमओयू साइन करते हुए सीएम रेखा गुप्ता व अन्य।

राजधानी दिल्ली की समृद्ध कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को अब वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिलने जा रही है। इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए ह

.

विकास के साथ विरासत को बढ़ावा देना प्राथमिकता: सीएम

समझौते पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में बुनियादी विकास कार्यों के साथ-साथ हमारी प्राचीन विरासत, कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर दृश्यमान बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस एमओयू के जरिए दिल्ली की सांस्कृतिक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान मिलेगी, जिससे दुनिया भर के लोग हमारी संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।

युवा कलाकारों के लिए खुलेंगे अंतर्राष्ट्रीय द्वार: कपिल मिश्रा

कार्यक्रम के दौरान कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि इस साझेदारी से दिल्ली के स्थानीय और युवा कलाकारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने के रास्ते आसान हो जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही दिल्ली के कलाकारों का एक व्यापक डेटाबेस तैयार करेगी, जिससे उन्हें उनकी कला के प्रदर्शन के लिए बेहतर और पारदर्शी अवसर मिल सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *