![]()
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर तैयार प्राथमिकता सूची को ग्रामसभा से मंजूरी मिल गई है। रायपुर जिले के चार जनपदों में कुल 75 हजार 461 हितग्राहियों की सूची जारी की गई है। इनमें 74 हजार 68 हितग्राही पात्र और 1 हजार 393 अपात्र पाए गए हैं। अभनपुर में 18 हजार 352 में से 18 हजार 95 पात्र और 257 अपात्र हैं। आरंग में 25 हजार 814 हितग्राहियों में 25 हजार 138 पात्र और 676 अपात्र पाए गए। धरसींवा में 11 हजार 540 में से 11 हजार 210 पात्र और 330 अपात्र हैं। वहीं तिल्दा में 19 हजार 755 में से 19 हजार 625 पात्र और 130 अपात्र मिले हैं। 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति सूची में अपात्र पाए गए हितग्राही 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ग्रामसभा में लिखित दावा-आपत्ति दे सकते हैं। तय समय में मिलने वाले आवेदनों की जिला स्तरीय समिति नियमानुसार जांच कर निर्णय लेगी। कार्यालयों में चस्पा की गई सूची पात्र और अपात्र हितग्राहियों की सूची जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय और संबंधित ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल पर लगाई गई है। जिला पंचायत ने कहा है कि समय-सीमा के बाद मिलने वाले या अधूरे और अस्पष्ट आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Source link
प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति:1,393 आवेदन अपात्र पाए गए, चार जनपदों में जारी हुई सूची, 74 हजार से ज्यादा पात्र
