![]()
चित्रकूट में सीतापुर के कटरा गूदर मोहल्ले में सोमवार शाम करीब 4 बजे बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आस्था उर्फ श्रद्धा पांडेय (19) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। युवती की शादी भी तय हो चुकी थी। घटना के समय वह अपनी मां के साथ घर पर थी। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मां के सोने के दौरान उठाया कदम परिजनों के अनुसार, आस्था ने अपनी मां को खाना दिया था। खाना खाने के बाद मां सोने चली गईं। इसी दौरान आस्था ने घर के आंगन में साड़ी का फंदा बनाया और उससे लटक गई। करीब एक घंटे बाद मां की नींद खुली तो उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा। बेटी को इस हालत में देखकर वह चीख पड़ीं। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से भी जानकारी ली। दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी आस्था आस्था राकेश पांडेय की बेटी थी। वह दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी। परिजनों के मुताबिक, आस्था बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और उसकी शादी भी तय हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, युवती के इस कदम के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है।
Source link
चित्रकूट में छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दी:शादी तय होने के बाद उठाया कदम, घर में सो रही थी मां
