Headlines

परिवार को बंधक बनाकर लूट, बेटे पर दातर से हमला:होशियारपुर में तड़के घर में घुसे 7 नकाबपोश, पिस्तौल दिखा 70 हजार व जेवर लूटे




होशियार पुर जिले के टांडा उड़मुड़ के मियाणी इलाके में सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे डकैती की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सात नकाबपोश बदमाशों ने गुर्जर मोहम्मद कालू के घर में जबरन घुसकर पूरे परिवार को पिस्तौल की नोक पर बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बेटे पर दातर से हमला, अस्पताल में भर्ती घर में घुसे बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान जब मोहम्मद कालू के बेटे मंजूर अहमद ने लुटेरों का विरोध करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियार (दातर) से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायल मंजूर को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल टांडा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पेटी तोड़कर 70 हजार की नकदी और गहने ले उड़े बदमाश पीड़ित मोहम्मद कालू ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी भैंसें बेची थीं और उससे मिली 70 हजार रुपये की रकम घर में रखी हुई थी। बदमाशों ने घर में रखी पेटी को जबरन तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी के साथ-साथ उनकी पत्नी की सोने की अंगूठी व बालियां लूट लीं। महत्वपूर्ण दस्तावेज भी साथ ले गए आरोपी, पुलिस जांच में जुटी नुकसान का ब्योरा देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि लुटेरे न केवल नकदी और सोने के आभूषण ले गए, बल्कि घर में रखे मोटरसाइकिल के कागजात, पहचान पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपने साथ समेट कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *