Headlines

फिरोजाबाद एसएसपी ने कांवड़ यात्रा तैयारी का निरीक्षण किया:पुलिस फोर्स के साथ शहर में पैदल मार्च कर व्यवस्थाएं देखीं




फिरोजाबाद में आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य लांग्हे ने बुधवार शाम शहर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर तैयारियों का निरीक्षण किया। यह पैदल मार्च शाम करीब साढ़े पांच बजे सुभाष चौराहे से शुरू हुआ। यह स्टेशन रोड, सब्जी मंडी, भारत माता चौक, कोतवाली और मैन बाजार होते हुए दीपा का चौराहा तक निकाला गया। इस दौरान एसएसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, झूलते बिजली के तार, अतिक्रमण, साफ-सफाई और बैरिकेडिंग जैसे इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सोरों (कासगंज) से आने वाली कांवड़ यात्रा एटा रोड से होते हुए नगला सिंघी क्षेत्र से आगरा की ओर जाती है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी दी कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएंगी। यात्रा के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रखा जाएगा। इसका उद्देश्य कांवड़ियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना है।इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया, कोतवाली प्रभारी बैजनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *