Headlines

इंदौर की चोइथराम मंडी में होटल कर्मचारी से लूट:बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात, 50 गार्ड तैनात थे; व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी




इंदौर की चोइथराम मंडी में शनिवार को कर्मचारी से लूट की वारदात सामने आई। गेट नंबर 2 और 3 के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने कर्मचारी को निशाना बनाया और रुपए छीनकर मौके से फरार हो गए। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। घटना के बाद व्यापारियों ने मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है। बाइक से आए, रुपए छीनकर भागे जानकारी के मुताबिक मुकेश अपने साथी के साथ शनिवार को चोइथराम मंडी में सब्जी लेने आया था। इसी दौरान गेट नंबर 2 और 3 के बीच बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे रुपए छीने और बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। 50 से ज्यादा गार्ड, फिर भी वारदात व्यापारियों का कहना है कि मंडी में करीब 50 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इसके बावजूद बदमाश दिनदहाड़े वारदात कर आसानी से फरार हो गए। व्यापारियों ने मंडी प्रबंधन से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर प्रवेश और निकासी वाले रास्तों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी घटना के बाद व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मंडी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो आलू मंडी, सब्जी मंडी और फ्रूट मंडी के व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में आने वाले व्यापारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *