Headlines

रामपुर कॉलेज में CSCA की नई टीम ने ली शपथ:मोनिका ठाकुर बनीं अध्यक्ष, रीना कुमारी उपाध्यक्ष; अनुशासन का लिया संकल्प




रामपुर के जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के गायन से हुई। प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मोनिका ठाकुर अध्यक्ष, रीना कुमारी उपाध्यक्ष, अदिति महासचिव और नीलम कुंवर संयुक्त सचिव बनी हैं। गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया
नई कार्यकारिणी ने महाविद्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाने और शैक्षणिक, सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में सक्रिय सहयोग देने की बात कही। विभिन्न कक्षाओं के प्रतिनिधियों ने भी शपथ ली। डॉ. प्रताप ठाकुर ने मंच संचालन किया
सीएससीए के समन्वय के लिए एक गठन एवं सलाहकार समिति भी बनाई गई है, जिसके संयोजक डॉ. विद्या बंधु नेगी हैं। डॉ. प्रताप ठाकुर ने मंच संचालन किया। समारोह में शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *