Headlines

शिवहर से लापता 4 लड़कियां अंबाला कैंट से मिलीं:सभी सकुशल; पुलिस ने 24 घंटे में सहारनपुर-अंबाला GRP की मदद से खोजा, जांच जारी




शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव से लापता हुईं चार बालिकाओं को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर लिया। चारों के लापता होने की सूचना 28 सितंबर को पुलिस को मिली थी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एसडीपीओ अनुशील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। तरियानी थाना कांड संख्या 285/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सहारनपुर और अंबाला कैंट जीआरपी से किया संपर्क पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इस दौरान सहारनपुर और अंबाला कैंट जीआरपी से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद चारों बालिकाओं को अंबाला कैंट से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस अब बालिकाओं के लापता होने के कारणों और उनके अंबाला पहुंचने के संबंध में आगे की जांच कर रही है। बच्चों के लापता होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि बच्चों के लापता होने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी की जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *