Headlines

पुराना कांगड़ा में नई कार पार्किंग जनता को समर्पित:HRTC उपाध्यक्ष वर्मा ने किया उद्घाटन; कहा-विधानसभा क्षेत्र का विकास मेरा मकसद




एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने मंगलवार को कांगड़ा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में लगभग एक करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने पुराना कांगड़ा में 30 लाख रुपए की नई कार पार्किंग का उद्घाटन किया। इसके बाद वर्मा ने नगर परिषद कार्यालय में 20 लाख रुपए की पार्किंग, 30 लाख की लागत से बने गोशाला के अतिरिक्त भवन और 20 लाख रुपए की फैंसी तिरंगा लाइट्स का भी उद्घाटन किया। ये लाइट्स पुराना कांगड़ा और शहर में लगाई गई हैं। इस मौके पर अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का पूरा विकास करवाना उनका मुख्य लक्ष्य है। कांगड़ा को इलेक्ट्रिक बस डिपो मिल चुका है, जिससे अब इलेक्ट्रिक बसों पर कांगड़ा का नाम भी लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि कई गांवों तक पहली बार बस सुविधा पहुंची है। वर्मा ने पुराना कांगड़ा महिला मंडल के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुराना कांगड़ा बाजार में इंटरलॉकिंग टाइलिंग का काम भी करवाया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा, अध्यक्ष सुमन वर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी और अन्य पार्षद मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *