Headlines

नालागढ़ में दो पक्षों में विवाद, ग्रेनेड जैसी चीज फेंकी:एक व्यक्ति घायल, पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे, गांव को घेरा-इलाके को किया सील




हिमाचल के सोलन जिले के उपमंडल नालागढ़ की बरुणा पंचायत के तहत आते दयोली गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर ‘ग्रेनेड’ जैसी संदिग्ध चीज फेंकने का गंभीर मामला सामने आया है। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि फेंकी गई वस्तु में कोई विस्फोट नहीं हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, इलाका सील घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस की टीम और उच्च अधिकारी तुरंत भारी पुलिस बल के साथ दयोली गांव पहुंचे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके की घेराबंदी (कॉर्डन ऑफ) कर दी और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हमले में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। जांच के बाद साफ होगी ‘ग्रेनेड’ की सच्चाई पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जो मंगलवार को झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक पक्ष ने संदिग्ध वस्तु फेंकी। हालांकि, वह चीज वास्तव में ग्रेनेड थी या कोई अन्य विस्फोटक सामग्री, इसका खुलासा फोरेंसिक और विशेषज्ञ जांच के बाद ही हो सकेगा। सीसीटीवी और चश्मदीदों से पूछताछ जारी पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल को पूरी तरह से सुरक्षित कर दिया है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही हमले की असली वजह और फेंकी गई वस्तु की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *