![]()
तरनतारन के पट्टी स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बीबी रजनी जी परिसर से मंगलवार दोपहर करीब 1:05 बजे एक डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दिन-दिहाड़े लाल और काले रंग की बाइक (नंबर: PB-46-X-3311) चुराकर मौके से फरार हो गया। मोटरसाइकिल के मालिक अवतार सिंह ने बताया कि उनकी बाइक गुरुद्वारा परिसर में खड़ी थी, जहां से चोर उसे ले गया। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस चोरी हुई मोटरसाइकिल या संदिग्ध चोर के बारे में कोई सुराग या जानकारी मिले, तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी सिटी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी (सिटी) विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी चोर को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी।
Source link
तरनतारन में गुरुद्वारा से मोटरसाइकिल चोरी:मालिक ने लोगों से मदद मांगी, पुलिस ने जांच शुरू की, जल्द चोर पकड़ने का दावा
